जीवन में जब सब कुछ एक साथ और जल्दी-जल्दी करने की इच्छा होती है, सब कुछ तेजी से पा लेने की इच्छा होती है , और हमें लगने लगता है कि दिन के चौबीस घंटे भी कम पड़ते हैं, उस समय ये बोध कथा , "काँच की बरनी और दो कप चाय" हमें याद आती है ।दर्शनशास्त्र के एक प्रोफ़ेसर कक्षा में आये और उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आज जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ पढाने वाले हैं...उन्होंने अपने साथ लाई एक काँच की बडी़ बरनी (जार) टेबल पर रखा और उसमें टेबल टेनिस की गेंदें डालने लगे और तब तक डालते रहे जब तक कि उसमें एक भी गेंद समाने की जगह नहीं बची... उन्होंने छात्रों से पूछा - क्या बरनी पूरी भर गई ? हाँ... आवाज आई...फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने छोटे-छोटे कंकर उसमें भरने शुरु किये, धीरे-धीरे बरनी को हिलाया तो काफ़ी सारे कंकर उसमें जहाँ जगह खाली थी , समा गये, फ़िर से प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा, क्या अब बरनी भर गई है, छात्रों ने एक बार फ़िर हाँ.. कहा अब प्रोफ़ेसर साहब ने रेत की थैली से हौले-हौले उस बरनी में रेत डालना शुरु किया, वह रेत भी उस जार में जहाँ संभव था बैठ गई, अब छात्र अपनी नादानी पर हँसे... फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा, क्यों अब तो यह बरनी पूरी भर गई ना ? हाँ.. अब तो पूरी भर गई है.. सभी ने एक स्वर में कहा..सर ने टेबल के नीचे से चाय के दो कप निकालकर उसमें की चाय जार में डाली, चाय भी रेत के बीच में स्थित थोडी़ सी जगह में सोख ली गई...प्रोफ़ेसर साहब ने गंभीर आवाज में समझाना शुरु किया - इस काँच की बरनी को तुम लोग अपना जीवन समझो... टेबल टेनिस की गेंदें सबसे महत्वपूर्ण भाग अर्थात भगवान, परिवार, बच्चे, मित्र, स्वास्थ्य और शौक हैं, छोटे कंकर मतलब तुम्हारी नौकरी, कार, बडा़ मकान आदि हैं, और रेत का मतलब और भी छोटी-छोटी बेकार सी बातें, मनमुटाव, झगडे़ है..अब यदि तुमने काँच की बरनी में सबसे पहले रेत भरी होती तो टेबल टेनिस की गेंदों और कंकरों के लिये जगह ही नहीं बचती, या कंकर भर दिये होते तो गेंदें नहीं भर पाते, रेत जरूर आ सकती थी...ठीक यही बात जीवन पर लागू होती है...यदि तुम छोटी-छोटी बातों के पीछे पडे़ रहोगे और अपनी ऊर्जा उसमें नष्ट करोगे तो तुम्हारे पास मुख्य बातों के लिये अधिक समय नहीं रहेगा... मन के सुख के लिये क्या जरूरी है ये तुम्हें तय करना है । अपने बच्चों के साथ खेलो, बगीचे में पानी डालो , सुबह पत्नी के साथ घूमने निकल जाओ, घर के बेकार सामान को बाहर निकाल फ़ेंको, मेडिकल चेक- अप करवाओ..टेबल टेनिस गेंदों की फ़िक्र पहले करो, वही महत्वपूर्ण है... पहले तय करो कि क्या जरूरी है... बाकी सब तो रेत है..छात्र बडे़ ध्यान से सुन रहे थे.. अचानक एक ने पूछा, सर लेकिन आपने यह नहीं बताया कि "चाय के दो कप" क्या हैं ?प्रोफ़ेसर मुस्कुराये, बोले.. मैं सोच ही रहा था कि अभी तक ये सवाल किसी ने क्यों नहीं किया... इसका उत्तर यह है कि, जीवन हमें कितना ही परिपूर्ण और संतुष्ट लगे, लेकिन अपने खास मित्र के साथ दो कप चाय पीने की जगह हमेशा होनी चाहिये ।
आपकी
सुभचिन्तक
अवंतिका सिंह
Saturday, November 1, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
17 comments:
ब्लोगिंग जगत में आपका स्वागत है. लिखते रहिये. शुभकामनयें.
---
मेरे ब्लॉग पर आप सादर आमंत्रित हैं.
हिन्दी चिट्ठाजगत में आपका स्वागत है. नियमित लेखन के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाऐं.
वर्ड वेरिपिकेशन हटा लें तो टिप्पणी करने में सुविधा होगी. बस एक निवेदन है.
डेश बोर्ड से सेटिंग में जायें फिर सेटिंग से कमेंट में और सबसे नीचे- शो वर्ड वेरीफिकेशन में ’नहीं’ चुन लें, बस!!!
यदि तुम छोटी-छोटी बातों के पीछे पडे़ रहोगे और अपनी ऊर्जा उसमें नष्ट करोगे तो तुम्हारे पास मुख्य बातों के लिये अधिक समय नहीं रहेगा...
बहुत ही सार्थक संदेश के साथ शुरुआत की है आपने.शुभकामनाएं. स्वागत ब्लॉग परिवार और मेरे ब्लॉग पर भी.
bloging me Aapka swagat hai.
Live and let others live too, great inspirational motto of your life, very much needed
सुभान-अल्लाह
great choice as this story to start a blog! congrats and welcome to the club.
cheers
सुंदर बोध कथा से आगाज़ा किया है आपने .... परवाज दूर तक जायेंगे ऐसी आशा है सुंदर प्रवाह से युक्त लेखन स्वागत है आपका चिठ्ठा जगत में. समय निकल कर मेरे ब्लॉग पर दस्तक दे
जीवन हमें कितना ही परिपूर्ण और संतुष्ट लगे, लेकिन अपने खास मित्र के साथ दो कप चाय पीने की जगह हमेशा होनी चाहिये ।
इसी तरह की सुंदर रचना लिखते रहिए।
मेरे ब्लोग पर भी नज़र डालिए ।
also see : www.chitrasansar.blogspot.com
wah...wahh tussi chha gaye ....sudar lakhan or abhwyakti ke liye shubhkamnay....
बहुत बढ़िया शुरुआत की आपने अवंतिका, बधाई स्वीकार करें।
बहुत बढ़िया बोध कथा है पर अवंतिका जीवन एक काँच की बरनी और दो कप चाय जितना सरल/ आसान नहीं।
॥दस्तक॥
गीतों की महफिल
तकनीकी दस्तक
बहुत सुंदर बोध कथा है
कभी कभी रुक कर ऐसी बातें मन पर असर करती हैं
nice post keep writing......
Add your blog into HIndijagat (Hindi Blog's Seach Eninge) and search for anything for Hindi Results...
Thanks
Ankit form Pratham
ब्लॉग की दुनिया में आपका स्वागत है। आपकी ये बोध कथा दिल को छू गई। वास्तव में आज हर शख्स जिस तरह से जिन्दगी की उलझनों को सुलझाने में व्यस्त होता जा रहा है, उसके पास अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए समय ही नहीं बच रहा। आपका लेख सोचने विचारने के लिए मजबूर करता है। अच्छे लेख के लिए बधाई।
nice story.
http://www.ashokvichar.blogspot.com
yahi hai jindgi ka asli falsafa
narayan narayan
shikshaprad kahani, achchhi shuruaat,
ye word verification hata le
--------------------Vishal
Post a Comment